उत्तर प्रदेश चुनाव में राकांपा का सपा-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन : तारिक अनवर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश चुनाव में राकांपा का सपा-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन : तारिक अनवर

ncp-would-support-sp-congress-alliance-in-up-dlection-tariq
पटना 05 फरवरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार के कटिहार से पार्टी के सांसद तारिक अनवर ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को एकजुट रखने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रोकने के उद्देश्य से उनकी पार्टी ने समाजवादी पार्टी (सपा)-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन दिया है। श्री अनवर ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी मजबूती के साथ सपा-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन दिया है। धर्मनिरपेक्ष शक्तियों का एकजुट रहना आवश्यक है । उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव में भाजपा को हर हाल में रोकने के लिये धर्मनिरपेक्ष दलों में एकजुटता होनी चाहिए । राकांपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वच्छ छवि विधानसभा के चुनाव में सपा -कांग्रेस गठबंधन की जीत में सहायक साबित होगी । मुख्यमंत्री की स्वच्छ छवि का लाभ सपा-कांग्रेस गठबंधन को चुनाव में मिलेगा । उन्होंने कहा कि श्री यादव के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आ जाने से लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है । उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव का बयान हर तीसरे दिन बदल जा रहा है और ऐसे में उत्तर प्रदेश के लोग भी उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: