औरैया, 17 फरवरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सांसद पत्नी श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा है कि हमारी सरकार ने काम किया है और हमारा नाम हो रहा है लेकिन विरोधी बदनाम करने पर तुले हैं। श्रीमती डिम्पल ने आज औरैया जिले के विधूना में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि जनता के समर्थन के चलते हमें साइकिल मिली है। कांग्रेस के हाथ के साथ से साइकिल की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन की आलोचना करने वाले अपने रक्षाबंधन की बात नहीं करते हैं। कहते हैं तीन टांग की दौड़ चल रही है लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की टांग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि जो लोग हमारे काम पूछते हैं वे अपने काम भी गिनाएं। हमने घोषणापत्र को जमीन पर उतारा है। उन्होंने अपील की कि पीएम लखनऊ की मेट्रो पर बैठना चहते हैं तो उनकी इच्छा पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश जी को जिताएं। श्रीमती यादव ने कहा कि हमने छात्राओं को लैपटाप बांटे हैं। अब हम सबको स्मार्टफोन भी देंगे, ताकि आप सरकार से जुड़ सकें और योजनाओं की उन तक जानकारी पहुंचे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास मंडियां बनाई जाएंगी, ताकि किसानों को फायदा हो। एक सरकार ऐसी थी जिसने हाथी खड़े किये हैं तो दूसरी सरकार ने लोगों को लाइन में खड़ा करने का काम किया । लोकसभा चुनाव में 15 लाख अकाउंट में देने की बात करने वालों ने 15 हजार तक भी नहीं दिये। हमने 55 लाख महिलाओं को पेंशन से जोड़ा है। आने वाले समय में एक करोड़ महिलाओं को पेंशन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लोगों के लिए काम करती है। हम हर गरीब महिलाओं को प्रेशर कुकर देंगे। दसवीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल देंगे। गरीब स्कूली बच्चों को एक किलो घी और मिल्क पाउडर देंगे। किसान बीमा को पांच लाख से बढ़ाकर सात लाख रूपए करेंगे। श्रीमती यादव ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देंगे और साथ ही नौकरियों में महिलाओं की उम्र सीमा खत्म करेंगे। इसके अलावा गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त करेंगे।
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017
हमारे काम से हो रहा है नाम तो विरोधी बदनाम करने पर तुले हैं: डिम्पल
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें