पाकिस्तान में और सर्जिकल स्ट्राइक संभव : राजनाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

पाकिस्तान में और सर्जिकल स्ट्राइक संभव : राजनाथ

more-surgical-strik-possible-in-pakistan-rajnath
नयी दिल्ली 03 फरवरी, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कठोर चेतावनी देते हुए कहा है कि उसके इलाके में भारतीय सुरक्षा बलों की और सर्जिकल स्ट्राइक की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। श्री सिंह ने निजी टेलीविजन चैनल सीएनएन न्यूज़ 18 के साथ साक्षात्कार में कहा, “पाकिस्तान हमारा पड़ोसी है। अगर उसमें कोई अच्छा बदलाव होता है तो हमें आगे कुछ करने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आतंकवादी संगठन या कोई अन्य भारत को निशाना बनाता है तो हम गारंटी नहीं दे सकते कि सर्जिकल स्ट्राइक नहीं दोहरायी जायेंगी।” उन्होंंने लश्करे तैयबा के सरगना हाफिज सईद को हाल में नज़रबंद किये जाने को आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करार दिया और कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार आतंकवाद से मुकाबले के लिये वाकई गंभीर होते तो कानून का सहारा लेता, उस पर आरोप तय करके उसे जेल में बंद करता। उन्होंने भगोड़े माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में बताया कि उसे पकड़ना अब थोड़े समय की बात है। उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा है कि हम उसे वापस लाने में कामयाब हो जायेंगे। यह मौके की बात है।” पाकिस्तान के बारे में कठोरता बरत रहे गृहमंत्री ने चीन के बारे में सधी हुई प्रतिक्रिया व्यक्त की। जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अज़हर को संयुक्त राष्ट्र के तहत प्रतिबंधित करने के भारत के प्रयासों पर चीन के अड़ंगे पर उन्हाेंने चीन की सीधी आलोचना नहीं की। उन्होंने कहा कि शायद चीन ने अपने आंतरिक हालात के कारण हमारा समर्थन नहीं किया। लेकिन हमें उम्मीद है कि वे भविष्य में हमारा समर्थन अवश्य करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सात इस्लामिक देशों के नागरिकों को वीजा देने पर रोक लगाने के निर्णय के सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि श्री ट्रंप ने स्थानीय स्तर पर आतंकवाद के खतरे का आकलन करने के बाद ही यह निर्णय लिया होगा।


कोई टिप्पणी नहीं: