विपक्ष ने नोटबंदी और सत्ता पक्ष ने मेरठ हादसे पर लोकसभा में किया हंगामा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

विपक्ष ने नोटबंदी और सत्ता पक्ष ने मेरठ हादसे पर लोकसभा में किया हंगामा

opposition-and-ruling-party-both-creates-ruckus-in-lok-sabha
नयी दिल्ली 03 फरवरी (वार्ता) विपक्ष ने नोटबंदी के मुद्दे पर आज लोकसभा में जमकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी जबकि सत्ता पक्ष ने मेरठ में हुए हादसे पर हंगामे किया, जिसके कारण कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने नोटंबदी के मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके कारण प्रश्नकाल के दौरान कार्यवाही लगभग पांच मिनट तक ही चल पायी । हंगामा होते देखकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कार्यवाही को अपराह्न बारह बजे तक स्थगित कर दिया। शून्यकाल के शुरू होने पर वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा नोटबंदी से संबधित अध्यादेश के स्थान पर विधेयक पेश करने पर तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए भारी हंगामा किया जिसके कारण अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी । इसके बाद जब कार्यवाही फिर शुरू हुई तो सत्ता पक्ष ने मेरठ में सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत का मामला उठाते हुए जमकर हंगामा किया, जिसके कारण अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर देनी पड़ी ।


कोई टिप्पणी नहीं: