आप पार्टी के चंदा सूची में विसंगतियां : आयकर विभाग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

आप पार्टी के चंदा सूची में विसंगतियां : आयकर विभाग

there-are-irregularities-in-aap-funding-it-department
नयी दिल्ली, 03 फरवरी(वार्ता) आयकर विभाग ने चुनाव आयोग को सौंपी रिपोर्ट में दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) की ऑडिट रिपोर्ट में 27 करोड़ रूपये के प्राप्त चंदे के बारे में जो जानकारियां दी गयी है उनमें विसंगतियां और त्रुटियां पायी गयी है। आयकर विभाग आप पार्टी को मिले चंदे की सूची को पिछले एक वर्ष से खंगाल रहा है । विभाग के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के 2013-14 और 2014-15 के चंदे के जो रिकार्ड हैं , उसमें वास्तविक विसंगतियां मिली है। पार्टी की सूची जो उसको वास्तव में चंदा विभिन्न स्रोतों से मिला है ,उससे मेल नहीं खाती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आयकर विभाग के दावे को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री मोदी गंदा तरीका अपनाकर आप पार्टी का पंजीकरण रद्द करना चाहता है। श्री मोदी को गोवा और पंजाब विधानसभा चुनावों में आप पार्टी के जीतने का भय सता रहा है। गौरतलब है कि दोनों विधानसभाओं के लिए कल मतदान होना है। श्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा “ गोवा और पंजाब में बुरी तरह हार को देखते हुए मोदी जी गंदा तरीका अपना रहे है, वह मतदान से 24 घंटे पहले जीतने वाली पार्टी को अपंजीकृत कराने का प्रयास कर रहे है, शर्मनाक तानाशाह । ”


कोई टिप्पणी नहीं: