अलीगढ़ 05 फरवरी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर डा0 भीमराव अम्बेडकर की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उनकी सरकार ने ‘पंचतीर्थ’ का निर्माण कराकर उन्हेें सम्मान देने का काम किया है। श्री मोदी ने यहां चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस की सरकार रही डा0 अम्बेडकर को भारत रत्न नहीं दिया गया लेकिन उनकी सरकार आते ही ‘पंचतीर्थ’ का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि डा0 अम्बेडकर की जन्मस्थली महू(मध्यप्रदेश) में स्मारक बनवाया गया। लन्दन में जिस मकान में रहकर वह पढ़े, उसे खरीदकर संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया। उसपर करीब 800 करोड रुपये खर्च किये गये। उन्होंने कहा कि नागपुर में उनके दीक्षा स्थल पर स्मारक बनाया गया और मुम्बई में उनके अन्त्येष्टि स्थल को भव्य स्मारक में परिवर्तित कर दिया गया। इसके लिए इन्दू मिल की जमीन खरीद ली गयी। दिल्ली में जहां डा0 साहब रहते थे उसे भी स्मारक बना दिया गया। भीम नाम से एप बनाकर उन्हें सम्मान दिया गया। उनकी सरकार दलितों, पीड़ितों और वंचितों के लिए लगातार काम कर रही है। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती या किसी और का नाम लिए बगैर उन्होंने हा कि डा0 अम्बेडकर से सम्बन्धित पांच स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ में परिवर्तित होते ही उनके नाम पर राजनीति करने वालों के पेट में चूहे कूदने लगे।
रविवार, 5 फ़रवरी 2017
अम्बेडकर के सम्मान में करवाया ‘पंचतीर्थ’ का निर्माण: मोदी
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें