नहीं, अब कभी नहीं कांग्रेस छोड़ूंगा: अखिलेश दास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

नहीं, अब कभी नहीं कांग्रेस छोड़ूंगा: अखिलेश दास

never-leave-congress-akhilesh-das
लखनऊ, 05 फरवरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और लखनऊ के मेयर रहे अखिलेश दास ने कहा है कि अब वह कांग्रेस कभी नहीं छोड़ेंगे। 31 जनवरी को कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार लखनऊ आये श्री दास ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने 2008 में कांग्रेस छोड़कर बड़ी भूल की थी। अब वह यह गलती कभी नहीं करेंगे। वर्ष 2019 में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी करते हुए उन्होंने कहा कि वह अब कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता बनकर गठबन्धन के उम्मीदवारों को जिताने में मदद करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे दिवंगत बनारसी दास के पुत्र श्री अखिलेश दास ने इशारों-इशारों में बताया कि उन्होंने रीता बहुगुणा जोशी की वजह से कांग्रेस छोड़ी थी। उनका कहना था कि कैशलेस की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अब बेसलेस हो गयी है। नोटबन्दी की वजह से किसान, व्यापारी और आम जनता परेशान हो गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: