जो लोगों की रक्षा नहीं कर सकती वह पार्टी शासन करने लायक नहीं है :स्वामी प्रसाद मौर्य - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017

जो लोगों की रक्षा नहीं कर सकती वह पार्टी शासन करने लायक नहीं है :स्वामी प्रसाद मौर्य

no-right-to-rule-swami-prasad-morya
फर्रूखाबाद, 16 फरवरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) पर आरोप लगाते हुये कहा कि जो सरकार प्रदेश के लोगों की रक्षा नहीं कर सकती वह शासन करने के लायक नहीं है। श्री मौर्य आज शाम फर्रूखाबाद शहर में सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बहिन, बेटियां बलात्कार का शिकार हुईं और हत्या, डकैती, फिरौती जमीनों पर अवैध कब्जे हुये, मथुरा में सैकड़ों लोगों को अवैध कब्जे के लिये मार दिया गया। अब तक प्रदेश में करीब 1100 लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। पिछले पांच वर्षों में अपराधियों ने टैक्स वसूला और प्रदेश में सपा का गुण्डाराज कायम हो गया। सपा पर आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा कि जब चुनाव में जनता को जवाब देने का समय आया तो सपा ने परिवार में झगड़े का नाटक शुरू कर दिया । भ्रष्टचार और घोटाले में डूबी कांग्रेस के साथ सपा ने गठबंधन तो कर लिया लेकिन जनता चुनाव में उन्हें सबक सिखा देगी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती पर हमला करते हुये श्री मौर्य ने कहा कि वह बाबा साहब के नाम पर गरीबों, पिछड़ों और दलितों के वोटों को नीलाम कर रही हैं। बसपा के टिकट करोड़ों रूपये में बेचती हैं। ऐसे में जो बसपा का विधायक होगा वह कम से कम 20 करोड़ रूपये कमाने का काम करेगा। मैंने बसपा में रहकर सुश्रीमायावती को बहुत समझाने का काम किया। अंत मैंने इस्तीफा दे दिया, उसी दिन बसपा का हाथी धराशाही हो गया। उन्होंने कई योजनाओं में जनता का विकास करने का वायदा करते हुये फर्रूखाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को विजयी बनाने की अपील की। 

कोई टिप्पणी नहीं: