शशिकला बनेंगी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

शशिकला बनेंगी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री

sasikala-become-tamil-nadu-chief-minister
चेन्नई, 05 फरवरी, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पूर्व मुख्यमंत्री जे जयलिलता की बेहद करीबी और पार्टी की महासचिव वी के शशिकला को नेता चुन लिया है जो अगले एक दाे दिन में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं। पिछले साल पांच दिसंबर को सुश्री जयललिता के निधन के बाद पार्टी के नेता तथा लोक सभा उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई समेत कई नेता मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के स्थान पर श्रीमती शशिकला को मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास में जुटे थे। श्रीमती शशिकला पिछले तीन दशक से सुश्री जयललिता के बेहद करीबी लोगों में से थी और परदे के पीछे से पार्टी का काम देख रही थी और इसके लिए उन्हें जयललिता का आशीर्वाद प्राप्त था। आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार देने पर वह सुश्री जयलिलता के साथ जेल भी गयी। सुश्री जयललिता जब 75 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहीं उस दौरान भी श्रीमती शशिकला ने उनकी देखभाल की। सुश्री जयलिलता के निधन के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को भी उन्होंने ही पूरा किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: