स्कैम का सही मतलब होता है सेव कंट्री फ्राम अमित शाह एंड माेदी : अखिलेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

स्कैम का सही मतलब होता है सेव कंट्री फ्राम अमित शाह एंड माेदी : अखिलेश

the-real-meanig-of-scam-is-save-country-fram-amit-shah-and-modi-akhilesh
कानपुर, 05 फरवरी, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधाते हुए कहा कि वह जनता को सपने दिखाते हैं और मैं हकीकत में काम करने पर विश्वास करता हूं। श्री यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां जीआईसी मैदान पर संयुक्त रुप से चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर श्री यादव ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और श्री मोदी पर जमकर भडास निकाली। उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि स्कैम का मतलब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी अखिलेश एवं मायावती लेकिन मैं नरेंद्र मोदी को इसका सही मतलब बता देता हूं स्कैम का सही मतलब होता है सेव कंट्री फ्राम अमित शाह एंड माेदी है। श्री यादव इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि इन दाेनाे से ही देश अाैर उत्तर प्रदेश काे बचाना है। उन्होंने कहा कि अरे मुझसे बुआ (मायावती) का रिश्ता क्यों जोड़ते हो बुआ (मायावती) तो आपके नजदीक हैं और उन्होंने कई बार भाजपा नेताओं के साथ रक्षाबंधन मनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सपना दिखाते हैं और जनता को बहकाते हैं इसलिए बहुत समझदारी से हमारी मदद आपको करनी है। उन्होंने जनता से कांग्रेस अाैर सपा के प्रत्याशियाें की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश अागे बढ़ेगा तभी देश बढेगा। प्रदेश की जनता का भरोसा है कि समाजवादी पार्टी ने काम किया है। मैं नहीं जानता कि किसी ने मेट्राे मांगी थी बिना मांगे मैंने कानपुर काे दाे मेट्राे देने का काम किया है। कानपुर में एक ही प्राणी उद्यान है और जल्द ही दूसरा बनकर तैयार हो जायेगा। श्री यादव ने कहा कि जिन्हाेंने अच्छे दिन की बात कही थी उन्होंने जनता को लाइन में लगा दिया और कम से कम वे लोग अब ताे बता दें कि काला धन कितना है और कहां कहां है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन तो नहीं आए पर लाइन में खड़े-खड़े कितने लोगों की मृत्यु हो गयी इसका जिम्मेदार कौन है। कम से कम समाजवादी पार्टी ने लाइन में लगे लोगों को दो-दो लाख रुपये देने की मदद की है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उन लोगों के परिजनों पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर हम बनारस, लखनऊ में नदी के किनारे रिवर फ्रंट बना सकते हैं ताे कानपुर में भी बना सकते हैं और यहां लखनऊ से भी सुंदर रीवर फ्रंट बनाऊंगा। कानपुर का विकास करूंगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कभी कंजूस दाेस्त से दाेस्ती न करना। बहुत नुकसान हाेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: