नयी दिल्ली, 16 फरवरी, रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू गुरुवार को जारी ताजा विश्व रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर पहुंच गई हैं। सिंधू ने अपनी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार किया है और उनके खाते में 69399 अंक हैं। भारत की ही सायना नेहवाल अपने नौंवें स्थान पर बनी हुई हैं। सिंधू ने 2017 की शुरुआत छठे स्थान से की थी लेकिन 26 जनवरी को वह नौंवे स्थान पर खिसक गई थीं। सिंधू उसके बाद फिर छठे स्थान पर लौटी और अब पांचवें नंबर पर आ गई हैं। सिंधू और सायना दोनों वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर में चल रही एशियाई मिश्रित चैंपियनशिप में भारतीय टीम से हट गई थीं। पुरुष एकल में अजय जयराम का 18वां और किदाम्बी श्रीकांत का 21वां स्थान बरकरार है। एचएस प्रणय एक स्थान के सुधार के साथ 23वें नंबर पर आ गए हैं। समीर वर्मा नौ स्थान गिरकर 34वें नंबर पर खिसक गये हैं जबकि सौरभ वर्मा 41वें स्थान पर कायम है। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी एक स्थान खिसककर 24वें नंबर पर पहुंच गई हैं। महिला युगल में टॉप 25 में कोई भारतीय जोड़ी नहीं है। हालांकि ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा दो स्थान के सुधार के साथ 27वें नंबर पर आ गई हैं। मिश्रित युगल में प्रणव चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी का 14वां स्थान कायम है।
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017
सिंधू अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें