अमरेन्द्र सुमन (दुमका), दुमका सहित पूरे झारखण्ड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उसे सही मार्गदर्शन देकर निखारने की। झारखण्ड सरकार एवं सीसीएल की संयुक्त पहल से झारखण्ड स्पोटर््स प्रमोशन सोसायटी द्वारा दुमका में प्रतिभाओं के चयन हेतु प्रत्येक जिले में किया जा रहा कार्यक्रम इसी दिशा में एक ठोस पहल है। दुमका डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने मिशन ओलम्पिक 2024 के लिए साढ़े आठ से दस वर्ष आयु वर्ग के लिए बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम दुमका में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा चयन कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त बातें कही। डीसी राहुल कु0 सिन्हा ने कहा कि इस चयन कार्यक्रम में कुल 50 बच्चों का चयन किया जायेगा जिसमें 35 लड़के व 15 लड़कियाँ होंगी। प्रत्येक जिले से इसी प्रकार चयनित कुल 1200 बच्चे राज्यस्तर पर आयोजित होने वाले चयन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इनमें से अन्तिम रुप से कुल 100 बच्चे चयनित किये जायेंगे जिनमें 70 लड़के व 30 लड़कियाँ होंगी। इन बच्चों का नामांकन डीएभी नदराज स्कूल राँची में होगा। इन नामांकित बच्चों के इन्टर तक पढ़ाई लिखाई व खेल कौशल के विकास हेतु किया जाने वाला समस्त खर्च सरकार वहन करेगी। इन बच्चों को प्रत्येक माह 500 रुपये की छात्रववृति व 1 लाख रुपये का समूह बीमा का भी लाभ दिया जायेगा। इस अवसर पर अजय नाथ झा ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में भारत की स्थिति चिन्ताजनक है। खेल प्रतिभा के विकास हेतु जेएसपीसीसी के प्रयासों व चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में बच्चों की भागीदारी के लिये जिला शिक्षा अधीक्षक के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार ने बतलाया कि गत वर्ष भी पूरे सूबे में चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक वर्ष में ही चयननित बच्चों के शैक्षणिक एवं खेल कौषल में आषातीत वृद्धि हुई है। इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी कार्मिक जेएसएसपीएस अजय मुकुल टोप्पो ने कहा कि चयन प्रक्रिया में बच्चों में आठ प्रकार क्रमशः ऊँचाई, मर्टिकल जम्प, स्टैंडिंग ब्राड जम्प, 30 मीटर दौड़ तथा बेड एण्ड रिच जाँच की जायेगी। इस अवसर पर प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरिदत्त ठाकुर, श्याम किशोर सिंह गाँधी, मनोज अम्बष्ठ, उमाशंकर चैबे, नोडल पदाधिकारी वरुण कुमार, मदन कुमार, निमाय कान्त झा, दीपक झा, रंजन कुमार पाण्डेय, जयराम शर्मा, मुकेष कुमार, प्रषान्त कुमार सिंह, निर्मल हाँसदा, विनय कुमार सिंह, अमित कुमार पाठक, महाराणा प्रताप सिंह, विनोद राय, मुकेष मांझी, अरुण लायक, मन्टू सोरेन, कमलेष कुमार, ओंकार सिंह, भागिरथ राय, मनोज मुर्मू, तथा जेएसएसपीएस रांची के सी. डी. सिंह, कुणाल नाथ, डेनिस बारा, चिंटू सिंह, त्रिवेणी महतो, सहदेव मांझी, चरितर सिंह, यू0डी0 बारा, अनवर हुसैन, रियाज खान, उत्तम राज, शिव कुमार सिन्हा, सुमित, जय विजय, कमरुद्धीन आदि की भूमिका उल्लेखनीय रही। अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, षिक्षक एवं बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017
झारखण्ड स्पोटर््स प्रमोशन सोसायटी के तत्वावधान में प्रतिभा चयन कार्यक्रम दुमका में
Tags
# खेल
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें