कोल्हापुर, कोल्हापुर नगर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों की 17 छात्राओं को ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ के लिए गुडविल एंबेसडर मनोनित किया गया है। इनका मनोनयन राष्ट्रव्यापी स्वस्थ भारत यात्रा पर निकले स्वस्थ भारत (न्यास) के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने गांधी जी के सहादत दिवस पर दिल्ली से शुरू हुई स्वस्थ भारत यात्रा दल के कोल्हापुर पहुंचने पर विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में आयोजित सभाओं में किया। स्वस्थ भारत यात्रा दल के सदस्यों के कोल्हापुर पहुंचने पर कणेरी मठ द्वारा संचालित स्कूलों सहित विवेकानंद कॉलेज और पिंसेज पद्माराजे गर्ल्स हाई स्कूल में बालिकाओं की सभा आयोजित की गई। इन सभाओं में देश के बालिकाओं की मौजूद स्थिति को लेकर संवाद का आयोजन किया गया और संवाद के दौरान उभरकर आई बालिकाओं को स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज के लिए गुडविल एंबेसडर मनोनित किया गया। विवेकानंद कॉलेज की कोमल तुलसीदास अस्वनी, अलिशा मौलाली पथ्थेरवट, रूटिजा शिवाजी पाटिल, प्राची बापूसा पाटिल को गुडविल एंबेसडर बनाया गया जबकि प्रिंसेज पद्माराजे गर्ल्स हाई स्कूल की मुक्ता मनीष राजगोलकर, साक्षी उमेश कुलकर्णी, सौंदर्या सुनील सूर्यवंशी, समृद्धि पद्माकर उपाध्याय रूटिका दिलीप सालोके को चुना गया। कणेरी प्रवास के दौरान यात्रा दल ने श्री काडसिद्धेश्वर हायस्कूल के छात्राओं को ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ का गुडविल एंबेसडर मनोनित किया। तेजस्विनी विष्णु खेडकर, रौशनी रामचन्द्र चौगले, आदिती लक्ष्मण टक्केकर, गोपिका विजय मोरे, गौरी विट्ठल सुतार एवं वेदांगी निलेश पाटील एवं प्रेरणा महेश मास्टोली को भी ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ का गुडविल एंबेसडर मनोनित किया गया। ये छात्राओं गुडविल एंबेसडर के रूप में अपने घर-समाज एवं स्कूलों में बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगी।
काड श्री सिद्धगिरि हाई स्कूल कणेरी के मुख्याचार्या होनकर अर्जून लक्ष्मण, विवेकानंद महाविद्यालय के प्राचार्य एचबी पाटिल और प्रिसेंज पद्माराजे गर्ल्स हाई स्कूल की प्राचार्य प्राची. घोलप और चित्रा कसालकार ने अपने-अपने संस्थानों की छात्राओं को गुडविल एंबेसडर मनोनित किए जाने पर यह उम्मीद जाहिर की स्वस्थ भारत यात्रा की कामयाबी में इनका योगदान महत्वपूर्ण साबित होगा। इन सभाओं में बढ चढ़कर भाग लेने वाले प्रसिद्ध लेखक डॉ. सुनील कुमार लवटे ने भी यात्रा मकसद को प्रासंगिक बताते हुए कहा कि जबतक बालिकाओं को बालकों के बराबर महत्व नहीं दिया जायेगा तबतक स्वस्थ भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। बालिकाओं को संबोधित करते हुए स्वस्थ भारत (न्यास) के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि जबतक हम देश की बालिकाओं को सेहतमंद नहीं बनायेंगे समाज सेहतमंद नहीं हो सकता। वहीं वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत ने कहा कि लड़कियों के साथ भेदभाव अकेले हरियाणा एवं पंजाब ही कलंकित नहीं है बल्कि इस तरह के भेदभाव का दौर देश के बाकी विकसित राज्यों में भी शुरू हो गया है। इन सभाओं में संवाद के दौरान लगभग सभी बालिकाओं का यह मानना था कि उनको घर में भाईयों की अपेक्षा ज्यादा काम करना पड़ता है। बालिकाओं के लिए अलग से पेशाबघर नहीं होने का मुद्दा सभी सभाओं में बालिकाओं ने खुलकर उठाया।
गौरतलब है कि स्वस्थ भारत यात्रा भारत छोड़ो आंदोलन के 75वीं वर्षगांठ पर शुरू हुआ है। नंई दिल्ली में मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस यात्रा को संवाद मीडिया, राजकमल प्रकाशन समूह, नेस्टिवा अस्पताल, मेडिकेयर अस्पताल, स्पंदन, जलधारा, हेल्प एंड होप, आर्यावर्त, आइडिया क्रैकर्स, वर्ल्ड टीवी न्यूज, पंचायत खबर सहित अन्य कई संस्थानों का समर्थन प्राप्त है। 16000 किमी की यात्रा पर निकले यात्री दल ने अभी तक 3300 किमी की यात्रा कर चुके हैं और हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र में के दौरे पर हैं। इसके आगे यात्री दल बेलगाम, गोवा होते हुए कन्याकुमारी तक जायेंगे। फिर नार्थ ईस्ट होते हुए दिल्ली लौटेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें