टिलरसन ने ईरान परमाणु समझौता समाप्त करने के संकेत से किया इंकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

टिलरसन ने ईरान परमाणु समझौता समाप्त करने के संकेत से किया इंकार

tillerson-denies-suggesting-he-wants-to-scrap-iran-nuclear-deal
बोन,17 फरवरी, अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने आज कहा कि उन्होंने फ्रांस के विदेश मंत्री जीन मार्क आयरॉल्ट को ऐसा कोई संकेत नहीं दिया जिससे यह पता चले कि वाशिंगटन ईरान के साथ परमाणु समझौता को समाप्त करना चाहता है। श्री टिलरसन ने अर्जेंटीना के विदेश मंत्री से मिलने से पहले पत्रकारों से एक प्रश्न के जवाब में कहा,“ मैंने इस बारे में ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है।” श्री टिलरसन ने यह जवाब फ्रांस के विदेश मंत्री आयराॅल्ट के बारे में चर्चा किये जाने के प्रतिक्रिया स्वरूप दी। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है जिससे यह स्पष्ट होता है कि वाशिंगटन ईरान के साथ परमाणु करार से छुटकारा पाना चाहता है । उल्लेखनीय है कि फ्रांस के विदेश मंत्री ने अमेरिका के विदेश मंत्री टिलरसन से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कल कहा था कि ईरान के परमाणु समझौते को लेकर गठबंठन के दोनों सदस्यों के बीच राय में स्पष्ट अंतर है और अमेरिका इस समझौते को समाप्त करना चाहता है।

कोई टिप्पणी नहीं: