ट्रंप ने एकोस्टा को देश का नया श्रम मंत्री नामित किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

ट्रंप ने एकोस्टा को देश का नया श्रम मंत्री नामित किया

trump-taps-ex-labor-board-member-acosta-to-be-labor-secretary
वाशिंगटन,17 फरवरी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय श्रम संबंध बोर्ड (एनएलआरबी) के पूर्व सदस्य अलेक्जेंडर एकोस्टा को देश का श्रम मंत्री नामित किया है। एकोस्टा फिलहाल मियामी में फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में लॉ स्कूल के डीन हैं। वह ट्रंप मंत्रिमंडल के लिए चुने गए पहले हिस्पैनिक अमेरिकी भी हैं। इस पद के लिये श्री ट्रंप की पहली पसंद एंड्रयू पुजडर ने विभिन्न विवादों में अपना नाम आने और उसके बाद सांसदों के वोट नहीं जुटा पाने की आशंका से बुधवार को इस पद के लिये अपना नाम वापस ले लिया था। उसके एक दिन बाद ही श्री एकोस्टा को इस पद के लिये नामित किया गया है। श्री अकोस्टा ने कहा,“ मैं राष्ट्रपति और उनके सहयोगियों को मुझमें विश्वास दिखाने के लिये धन्यवाद देता हूँ। मैं अमेरिकी श्रमिकों के हक के लिये बिना थके काम करने को लेकर उत्साहित हूँ।”

कोई टिप्पणी नहीं: