सितारगंज, 05 फरवरी, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज दावा किया कि उत्तराखंड में चुनाव जीतने के बाद बसपा इसे यूपी मॉडल के रूप में विकसित करेगी। सुश्री मायावती ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में यहां चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा बहुजन समाज का हित नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तराखंड में बसपा एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी। उन्होंने पीलीभीत रोड स्थित मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर अच्छे दिनों का हवाला देते हुए निशाना साधा। उन्होंने दलित समुदाय के वोटरों का आह्वान किया कि वह अपने हकों की लड़ाई लडऩे के लिए बसपा के साथ आएं। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी घेरा।
रविवार, 5 फ़रवरी 2017
उत्तराखंड को बसपा बनाएगी यूपी का मॉडलः मायावती
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# उत्तराखंड
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
उत्तराखंड,
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें