सेंट पीटर्सबर्ग 03 अप्रैल, रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में दो मेट्रो स्टेशनों के बीच एक ट्रेन में आज विस्फोट से 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 50 लोग घायल हुये हैं, रूस की आपदा सेवा के सूत्रों ने बताया कि मेट्रो सेन्नाया(प्लोश्चाड) से रवाना होकर टैक्नालॉजी इंस्टीट्यूट स्टेशन पहुंची थी, तभी विस्फोट हो गया। इससे पहले रूसी मीडिया ने दो विस्फोट की रिपोर्ट दी थी। सेंट पीटर्सबर्ग में बेलारुस के नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ एक बैठक में मौजूद रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने कहा कि विस्फोटों का अभी अज्ञात है, लेकिन इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने हालांकि यह भी संदेह जताया कि घटना के पीछे आतंकवाद अथवा अन्य कारण भी हो सकते हैं। सिटी गवर्नर प्रेस सर्विस प्रमुख आंद्रे किबितोव ने बताया कि मेट्रो ट्रेनों में विस्फोट से करीब 50 की संख्या में लोग घायल हुये हैं।
मंगलवार, 4 अप्रैल 2017
सेंट पीटर्सबर्ग में मेट्रो स्टेशनों में विस्फोट, 10 मरे, 50 घायल
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें