कांग्रेस नेता अमरीश गौतम भाजपा में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

कांग्रेस नेता अमरीश गौतम भाजपा में शामिल

congress-leader-amrit-gautam-joins-bjp
नयी दिल्ली, 03 अप्रैल, दिल्ली विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरीश सिंह गौतम अपने पुत्र अविनाश गौतम और बड़ी संख्या में समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्री गौतम ने आज पार्टी उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता बिजेन्द्र गुप्ता की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की। तीन बार के विधायक श्री गौतम ने कहा कि बहुत समय से वह कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे और उचित समय पर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिला दीक्षित के करीबी और कांग्रेस के अनुसूचित जाति समुदाय का बड़ा चेहरा माने जाने वाले श्री गौतम ने कहा कि वह भाजपा में बिना शर्त शामिल हुये हैं। वह 1998 से 2008 तक पटपड़गंज और 2008 से 2013 तक कोण्डली से विधायक रहे। श्री गौतम 2008 से 2013 तक विधान सभा उपाध्यक्ष भी रहे। दिल्ली के तीनों निगमों के 23 अप्रैल हो होने वाले चुनाव से पहले श्री गौतम के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। निगमों में टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी नेताओं में काफी नाराजगी चल रही है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ सबका विकास’ में विश्वास व्यक्त करते हुये श्री गौतम ने कहा कि कांग्रेस में मेरी और मेरे क्षेत्र की उपेक्षा की गयी। मुझसे सलाह मशविरा किये बिना मेरे क्षेत्र के वार्डों में निगम चुनाव के लिये टिकट बांटे गये। उन्होंने भाजपा की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुये कहा कि वह निस्वार्थ भाव से पार्टी को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिये काम करेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बवाना से आम आदमी पार्टी के विधायक वेद प्रकाश ने भी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: