जानीमानी शास्त्रीय संगीत गायिका किशोरी अमोनकर का सोमवार रात निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

जानीमानी शास्त्रीय संगीत गायिका किशोरी अमोनकर का सोमवार रात निधन


kishori amonkar मुंबई 05 अप्रैल, जानी मानी हिन्दुस्तानी गायिका एवं पद्मविभूषण पुरस्कार प्राप्त किशोरी अमोनकर का कल रात मध्य मुंबई में उनके आवास में निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। जयपुर घराने से संबंद्ध रही सुश्री अमोनकर कुछ समय से बीमार थी। उन्होंने युवावस्था से ही गायन की शुरुआत की थी। उन्होंने शास्त्रीय गायन का पाठ अपनी माता मोगुबाई कुरदीकर से सीखा था और करीब पांच दशकों से भी अधिक समय तक श्रोताओं को अपने गायन से मंत्रमुग्ध किये रखा। पद्म भूषण और पद्मविभूषण पुरस्कार से नवाजी गयी सुश्री अमोनकर ने एक स्कूली शिक्षक से विवाह किया था। उनके पति का वर्ष 1992 में निधन हो गया था।





कोई टिप्पणी नहीं: