राजग अगला लोकसभा चुनाव मोदी के नेतृत्व में लड़ेगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 10 अप्रैल 2017

राजग अगला लोकसभा चुनाव मोदी के नेतृत्व में लड़ेगा

नयी दिल्ली,10 अप्रैल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की आज यहां बैठक हुई जिसमें वर्ष 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़ने और फिर सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल,शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान,राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा,तेलुगुदेशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू सहित 33 दलों के नेता शामिल हुए। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक प्रस्ताव पेश किया। इसमें कहा गया कि राजग अगला लोकसभा चुनाव श्री मोदी की अगुवाई में लड़ने और उन्हीं के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लेता है। श्री पासवान ने प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़कर देश के तेज विकास की गति जारी रखी जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: