गांधीजी के संदेश पहुंचेंगे जन-जन तक , नीतीश ने गांधी रथ को किया रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 13 अप्रैल 2017

गांधीजी के संदेश पहुंचेंगे जन-जन तक , नीतीश ने गांधी रथ को किया रवाना

nitish-depart-gandhi-rath
पटना 12 अप्रैल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के मौके पर ‘गांधी रथ’ को आज यहां रवाना किया। श्री कुमार ने राजधानी पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में रथ को झंडा दिखाकर रवाना किया। यह रथ पूरे बिहार के सभी पंचायतों में आॅडियो-विजुअल के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचायेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अधिवेशन भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों एवं लगायी गयी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस भवन में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा महात्मा गांधी की जीवनी एवं चम्पारण सत्याग्रह पर तैयार एक घंटे के वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कुलाधिपति आई0टी0एम0 विश्वविद्यालय ग्वालियर रमाशंकर सिंह, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, विकास आयुक्त शिशिर सिन्हा समेत विभिन्न विभागों के सचिव उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: