विश्व कुश्ती रैंकिंग में साक्षी 5वें,संदीप 7वें स्थान पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 9 अप्रैल 2017

विश्व कुश्ती रैंकिंग में साक्षी 5वें,संदीप 7वें स्थान पर

sakshi-mallik-5th-world-ranking
नयी दिल्ली, 09 अप्रैल (वार्ता) ओलंपिक कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक और संदीप तोमर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ताज़ा जारी रैंकिंग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रहे हैं। रियो ओलंपिक में महिलाओं के 58 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी इस रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं जबकि पुरुषों के 57 किग्रा के मौजूदा एशियाई चैम्पियन संदीप तोमर सातवें स्थान पर हैं। संदीप भी रियो में भाग लेने वाले सात भारतीय पहलवानों के दल में शामिल थे। दिलचस्प है कि इस सूची में प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) में भाग ले चुके कुल देसी-विदेशी 25 खिलाड़ी अलग-अलग वजन वर्गों में शीर्ष 10 में रहे। इनमें 11 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। इनमें सबसे ज़्यादा आठ खिलाड़ी हरियाणा हैमर्स से हैं। पीडब्ल्यूएल के तीन खिलाड़ी अपने-अपने वजन में टॉप रैंकिंग पर हैं जिनमें ओलंपिक और विश्व चैंपियन जॉर्जिया के व्लादीमिर खिनचेंगाशिवली 57 किग्रा में, विश्व चैंपियन रूस के मैगमोद कुर्बानालिऊ 70 किग्रा में और ओलंपिक चैंपियन कनाडा की एरिका वीब महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: