कपिल मिश्रा दिल्ली मंत्रिमंडल से हटाये गये, दो नये मंत्री किये जायेंगे शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 7 मई 2017

कपिल मिश्रा दिल्ली मंत्रिमंडल से हटाये गये, दो नये मंत्री किये जायेंगे शामिल

kapil-mishra-removed-from-delhi-cabinet-two-new-ministers-will-be-included
नयी दिल्ली,06 मई,  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज जल एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा को मंत्रिमंडल से हटाने और दो नये मंत्री बनाने की घोषणा की। श्री केजरीवाल ने देर रात ट्विटर पर यह जानकारी देते कहा कि श्री मिश्रा के स्थान पर श्री कैलाश गहलोत को मंत्री बनाया जायेगा। इसके अलावा मंत्रिमंडल में श्री राजेन्द्र गौतम को जगह दी जायेगी। मंत्री पद से हटाये जाने की घोषणा के बाद श्री मिश्रा ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गयी है। उन्होंने कहा कि वह सुबह श्री केजरीवाल से मिले थे और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उनसे बातचीत की थी। वह कल भ्रष्टाचार के संबंध में कई खुलासे करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: