पाकिस्तान का भारत के खिलाफ अघोषित युद्ध: तोगड़िया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 6 मई 2017

पाकिस्तान का भारत के खिलाफ अघोषित युद्ध: तोगड़िया

pakistans-unannounced-war-against-india
तिरुमला 06 मई, विश्व हिंदू परिषद (विहिप)के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने आज कहा कि पाकिस्तान द्वारा दो भारतीय सैनिकों की हत्या करके उनके शवों को क्षत-विक्षत करने की घटना भारत के खिलाफ अघोषित युद्ध है। श्री तोगड़िया भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान के 15 सैनिकों के सिर कलम करके उसे उसकी भाषा में जवाब देना चाहिए। कश्मीर में युवकों द्वारा सेना के जवानों पर पथराव की घटना के सवाल पर उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों पर पथराव करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिये। श्री तोगड़िया ने कहा कि पुलिस अौर सेना पर कोई हमला करता है तो यह भारत के खिलाफ एक प्रकार से अघोषित युद्ध है। 

कोई टिप्पणी नहीं: