अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 जुलाई 2017

अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी

amarnath-pilgrimage-progressing-smoothly
श्रीनगर. 07 जुलाई, दक्षिण कश्मीर में पवित्र गुफा के दर्शन के लिए यात्रा सुचारू ढंग से चल रही है और अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। गत 29 जून से शुरू हुई यह यात्रा 40 दिन तक चलेगी। एक यात्रा अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि बालताल और पहलगाम आधार शिविरों से आज तड़के यात्रियों के नये जत्थे पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि पंजतरनी में रात्रि में ठहरे तीर्थयात्री भी सुबह गुफा की ओर रवाना हुए। उन्होंने बताया कि सबसे छोटे मार्ग बालताल और परम्परागत पहलगाम मार्गों से कल 15,335 श्रद्धालुओं ने पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन किये। इसे मिलाकर अब तक महिलाओं और साधुओं समेत 1,05,380 श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: