जयपुर 07 जुलाई, केन्द्रीय चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने राजस्थान में मरीजों को बेहतर आईपीडी सेवायें प्रदान करने पर ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। राजस्थान को यह अवार्ड मध्यप्रदेश के इन्दौर में कल ‘गुड, रेप्लीकेवल प्रैक्टिसेज एंड इनोवेशन इन पब्लिक हैल्थ केयर सिस्टम’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में दिया गया। उल्लेखनीय है कि देश में बेहतरीन आईपीडी सेवाएं देने में राजस्थान ने दूसरी रैंक हासिल की है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने इस उपलब्धि पर विभाग की टीम को बधाई दी है। परियोजना निदेशक मातृत्व स्वास्थ्य डा. तरुण चैधरी एवं राज्य कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम डा. जलज विजय ने यह अवार्ड प्राप्त किया।
शुक्रवार, 7 जुलाई 2017
देश में बेहतर आईपीडी सेवाओं के लिये राजस्थान को अवार्ड
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें