पटना 10 जुलाई, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के घटक कांग्रेस ने आज कहा कि मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के इरादे से अन्य घटक दलों पर चोट करने की कवायद में लगी है लेकिन उसके इस चक्रव्यूह में महागठबंधन फंसने वाला नहीं है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने यहां कहा कि प्रदेश की ताजा राजनीतिक हालात को लेकर मुख्य विपक्षी भाजपा महागठबंधन के घटक दलों पर चोट करने की पुरजोर कोशिश कर रही है ताकि उसे वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में लाभ मिल सके। भाजपा के लाख प्रयास के बावजूद ऐसा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चक्रव्यूह में महागठबंधन फंसने वाला नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल यूनाइटेड(जदयू) और उनकी पार्टी कांग्रेस आपसी सूझबूझ से अपनी समस्या को खुद सुलझाने में सक्षम है तथा भाजपा के चोट से कुछ नुकसान होने वाला नहीं है। कानून अपना काम जरूर करता है लेकिन वही कानून अपनी बातों को रखने और अपने बचाव का भी अवसर समान रूप से सभी को देता है। उन्होंने कहा कि मामला जब न्यायालय में जायेगा और जो फैसला आयेगा वह सबके लिए सर्वोपरि और मान्य होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी सिर्फ छापेमारी से ही किसी को दोषी नहीं माना जा सकता लेकिन इस बीच भाजपा बिहार की राजनीति में अपनी दाल गलाने की पुरजोर कोशिश जरूर कर रही है। भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा महागठबंधन के तीनों दलों पर दबाव डालने में कभी सफल नहीं हो सकती है और आने वाले समय में यह तात्कालिक समस्या समाप्त हो जायेगी। प्रदेश की जनता सब देख रही है कि बिहार में भाजपा जनकल्याण का कैसा काम कर रही है और वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका हिसाब जरूर लेगी।
सोमवार, 10 जुलाई 2017
भाजपा के चक्रव्यूह में महागठबंधन फंसने वाला नहीं : कांग्रेस
Tags
# बिहार
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें