भोपाल : नौ साल की बच्ची से बलात्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 8 अप्रैल 2018

भोपाल : नौ साल की बच्ची से बलात्कार

9-yeqars-girl-raped
भोपाल, आठ अप्रैल, भोपाल के बैरागढ़ इलाके में नौ वर्षीय बच्ची से 20 वर्षीय व्यक्ति द्वारा उसके घर में घुसकर कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बैरागढ़ पुलिस थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया, ‘‘नौ वर्षीय बच्ची के घर में घुसकर नट्टू उर्फ मौनू जाटव ने कल शाम दुष्कर्म किया।’’  उन्होंने कहा कि यह घटना बैरागढ़ थानांतर्गत राहुल नगर में उस वक्त हुई, जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी। अरजरिया ने बताया कि पीड़िता एवं उसके परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कल लिया गया है और आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: