जमशेदपुर : नगर निकाय चुनाव कल ,पुलिस बल मुस्तैद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 अप्रैल 2018

जमशेदपुर : नगर निकाय चुनाव कल ,पुलिस बल मुस्तैद

municipel-election-jharkhand-tomorow
आर्यावर्त डेस्क, जमशेदपुर, 14 अप्रैल, 2018, झारखण्ड राज्य में सोमवार १६ अप्रैल को होने वाले नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग ने भी जिला प्रशासन के साथ कमर कस ली है. पूरे झारखंड में पर्याप्त संख्या में मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती को अंतिम रूप दिया जा रहा है.पूर्वी सिंहभूम से भी राज्य के विभिन्न ज़िलों में लगभग 3000 जवानों को चुनाव कार्य हेतु रवाना किया गया है. बताया जाता है कि चुनाव आयोग के साथ साथ राज्य सरकार भी निकाय  चुनाव में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश पुलिस प्रशासन को दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं: