नालंदा पुलिस बिना वारंट के पत्रकार को गिरफ्तार करने रांची पहुंची - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

नालंदा पुलिस बिना वारंट के पत्रकार को गिरफ्तार करने रांची पहुंची

nalanda-police-try-to-arrest-journalist-in-ranchi
रांची (आर्यावर्त डेस्क) 11 अप्रैल , नालन्दा पुलिस राजगीर थाना (फर्जी आरोप) कांड संख्या-108/2017  में न्यायालय से विना वारंट लिए  राजनामा डांट कांम के संपादक मुकेश भारतीय को रांची के ओर मांझी से जांच के बहाने गलत नाम विकास भारतीय बता रांची के ओर मांझी थानाध्यक्ष संतोष कुमार के सामने झुठ बोल कर मुकेश भारतीय को गिरफ्तार कर नालन्दा लाने का सफल प्रयास किया लेकिन रांची के कुलदीप द्वेदी एसएसपी, ग्रामीण एसपी, और स्थानीय थानाध्यक्ष संतोष कुमार सभी अलग-अलग बिहार राज्य के नालन्दा एसपी सुधीर कुमार पोरीका को एवं राजगीर डीएसपी संजय कुमार को न्यायालय का विना वारंट गिरफ्तार कर ले जाने से फोन पर हीं हुई बात के दौरान सीधे मना कर दिया और ओर मांझी थाना से सीधे मुकेश भारतीय को अपने मीडिया साइट हाउस लौट जाने को कहा जहाँ  मुकेश भारतीय जी अपने साइट चलाते हैं वहां लौट गए। मुकेश भारतीय झारखंड के रांची से एक साजिश के तहत बिहार पुलिस राजगीर मलमास मेला सैरात भूमि के चिन्हित अतिक्रमणकारी शिव नन्दन प्रसाद द्वारा मिडिया की आवाज को दवाने के मात्र उद्येश्य से राजगीर थाने मे धर्मराज प्रसाद खुदरा व्यापार के सचिव व राजगीर के एक स्थानीय ईटीवी के रिपोर्ट रामविलास सहित मुकेश भारतीय पर भी राजगीर थाना कांड संख्या-108/2017फर्जी आरोप रंगदारी मांगने का लगाकर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था जिसमें अभी नालन्दा से उस कांड के अनुसंधान पदाधिकारी ह्रदयानाथ प्रसाद एवं कमलजीत एस आई टी नालन्दा पुलिस के साथ दो और पुलिस गई थी जो विना वारंट के खाली हाथ लौटेगी। वहीं कांड संख्या-108/2017 के सूचक शिव नन्दन प्रसाद सहित अन्य भ्रष्ट अधिकारीयों एवं उनके कर्मचारियों पर आनंद किशोर प्रमण्डलीय आयुक्त पटना प्रमण्डल पटना के आदेश पर फर्जी जमाबंदी एवं फर्जी लगान निरधारन करने एवं करनेवाला दोनों पर  12(बारह)घण्टा के भीतर वरीय पदाधिकारी के हाथों हो रह है। इस मामले मे विधि सम्मत वारंट की प्रति के वगैर मुकेश भारतीय कि गिरफ्तारी का विरोध करनेवाले एसएसपी रांची/ ग्रामीण एसपी रांची एवं ओर मांझी थानाध्यक्ष को पुरषोत्तम प्रसाद आरटीआई कार्यकर्ता की तरफ आभार प्रकट किया !!

कोई टिप्पणी नहीं: