राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर किया कैंडल मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर किया कैंडल मार्च

rahul-gandhi-mid-night-candel-march
नयी दिल्ली 12 अप्रैल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू क्षेत्र के कठुआ में दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में आज मध्य रात्रि को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च किया। श्री गांधी के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, प्रियंका गांधी व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कैंडल मार्च कांग्रेस मुख्यालय अकबर रोड से आरंभ हुआ।  इस अवसर पर श्री गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म की घटनायें लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके विरोध में कांग्रेस ने यह मार्च आयोजित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: