मधुबनी : भूमि विवाद से संबंधित मामलो को लेकर रुद्रपुर थाना में जनता दरबार लगा गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 10 मई 2018

मधुबनी : भूमि विवाद से संबंधित मामलो को लेकर रुद्रपुर थाना में जनता दरबार लगा गया

jantaa-darbaar-madhubani
अंधराठाढ़ी/मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क)। स्थानीय रुद्रपुर थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर सीओ विष्णुदेव सिंह एवं थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा की उपस्थिति में  शनिवार को जनता दरबार लगा। थाना क्षेत्र के भूमि विवाद से संबंधित मामलो के स्थानीय स्तर सुनवाई कर उनके निपटारे को ले कर ये जनता दरबार लगाया गया था। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों को सुलझाने हेतु गुहार लगाया।  इस जनता दरबार मे पहुंचे लोगों ने अपने अपने भूमि विवादों के निबटारा हेतु आवेदन दिया। अंचलाधिकारी विष्णुदेव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की सुनने व सहमति से निबटारा का प्रयास किया जा रहा है। वहीं थानाध्यक्ष किशोर  कुणाल  झा ने कहा कि लड़ाई झगड़ा से दूर रहकर लोग पैसा व समय दोनों की बर्बादी को रोक सकते हैं। कई बार छोटी मोटी लड़ाई भूमि विवाद के कारण बन जाते हैं। अब हर शनिवार को जनता दरबार लगाकर इन मामलों को निपटाने की कोशिश की जाएगी। अंचलाधिकारी श्री सिह ने बताया की आज के इस जनता दरबार में  रुद्रपुर थाना में चार  मामलों की सुनवाई की गयी तथा कुछ मामलो मे नापी कराकर निपटारा करने की बात कही है।

कोई टिप्पणी नहीं: