दुमका : नेशनल स्कूल बना ओवरआल चैम्पियन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 मई 2018

दुमका : नेशनल स्कूल बना ओवरआल चैम्पियन

  • पेंटिंग में कृति तथा भाषण में अपराजिता ने लहराया परचम। प्राचार्य सहित शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं। 

ntionaal-scool-won-over-all-dumka
दुमका (अमरेन्द्र सुमन) झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दुमका शाखा द्वारा बीट व  प्लास्टिक प्रदूषण विषयक पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता में नेशनल उच्च विद्यालय, दुमका के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया । झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दुमका  के सभागार में आयोजित पेंटिंग्स  प्रतियोगिता में नेशनल उच्च विद्यालय की 12 वीं की छात्रा कीर्ति किरण ने पहला जबकि इसी विद्यालय के 12 वीं के छात्र उत्तम कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता का तीनों पुरस्कार नेशनल उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं के नाम रहा।  इस प्रतियोगिता में 12 वीं की छात्रा अपराजिता कुमारी ने पहला।  राजीव नयन ने दूसरा व कीर्ति किरनें  ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान सुभाष चंद्र सिंह, विद्यालय के वरीय शिक्षक जयप्रकाश झा जयंत, शिक्षक मदन कुमार व  झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के काशीनाथ महतो ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

कोई टिप्पणी नहीं: