पटना (आर्यावर्त डेस्क) 20 जून, आज ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन(AISF) के तत्वावधान में जनशक्ति प्रेस परिसर में परिचर्चा आयोजित की. कार्ल मार्क्स की 200वीं जयंती को समर्पित परिचर्चा में दिल्ली से आये प्रसिद्ध माक्सर्वादी चिंतक का. अनिल राजीवाले ने बतौर मुख्य वक्ता बातों को रखा. मार्क्स भगत सिंह एंव विद्यार्थी आंदोलन कि चुनौतियाँ विषयक बातचीत में कहा कि यह वर्ष कार्ल मार्क्स की 200वीं जयंती का है। कार्ल मार्क्स ने दर्शनशास्त्र ,अर्थशास्त्र , राजनीतिशास्त्र , गणित ,कला, साहित्य रसायनशास्त्र , जैविक भौतिकी विज्ञान आदि विषयों पर एकसमान अधिकार प्राप्त किया था. उन्होंने कहा कि छात्रों को मार्क्स का गहरा अध्ययन कर देश की मौजूदा परिस्थिति में वैचारिक संघर्ष तेज करना चाहिए. भारतीय परिपेक्ष्य में भगत सिंह ने मार्क्सवाद-लेनिनवाद का गहन अध्ययन कर क्रांतिकारी आन्दोलन की धार तेज की। राजिवाले ने सोशल मीडिया के उपयोग को जरूरी बताते हुए युवाओं से आग्रह किया कि इसमें अनावश्यक समय देने के बजाये कुछ समय निकाल कर मार्क्स की मौलिक रचनाओं को अनिवार्य तौर पर पढ़ें. उन्होंने कहा कि मार्क्स ने जनता के बीच प्रत्यक्ष तौर पर काम करने पर जोर दिया था। मार्क्सवाद कोई जड़ चीज नहीं है वरन समय, स्थान और परिस्थितियों के हिसाब से वैज्ञानिक तरीके से परिवर्तित , परिवर्धित किया जा सकता है। उन्होंने वामपंथी और प्रगतिशील ताकतों की एकता एंव मजबूती कि बदौलत देश के अंदर जनपक्षिय कार्य व बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया. ऐसा नहीं है कि दक्षिणपंथी ताकतों ने विरोध नहीं किया लेकिन उनका विरोध बेअसर रहा. मौके पर सी.पी.आई.के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह , पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामबाबू कुमार, अर्जुन सिंह ,ए.आई.एस.एफ. के राज्यसचिव सुशील कुमार, राज्य उपाध्यक्ष अमीन हामजा,राज्य सह सचिव रंजीत पंडित, पटना जिला सचिव जन्मेजय, अध्यक्ष अक्षय, सह सचिव अनुष्का आर्या, अभिषेक राज, उपाध्यक्ष भाग्यभारती, मीर सैफ , सचिव मंडल सदस्य विकास यादव , मीसा भारती, ओशो,अमित कु. सिंह, विजय कुमार, अविनाश, प्रशांत सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे। अध्यक्षता ए.आई.एस.एफ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पासवान ने किया।
बुधवार, 20 जून 2018

बिहार : "मार्क्स ,भगत सिंह एंव विद्यार्थी आंदोलन की चुनौतियाँ " पर परिचर्चा आयोजित
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें