मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 14 जून : जिला पदाधिकारी ,मधुबनी के द्वारा पुलिस अधीक्षक, मधुबनी,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, मधुबनी जिला, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी, जिला कल्याण पदाधिकारी, मधुबनी, असैनिक एवं शल्य चिकित्सक -सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, मधुबनी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मधुबनी, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, मधुबनी,जिला अभियोजन पदाधिकारी, मधुबनी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को श्री सुरेश कुमार शुक्ला नेशनल चेयरमैन राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के पत्र सं0 NCIB/IL/252/2018 दिनांक 26.04.2018 के द्वारा मधुबनी जिला के लिए अपराध सूचना पदाधिकारी (Crime Information Officer) के रूप में श्री राम शरण अरविंद, साकिन-मदना, पोस्ट-नवटोली जिला-मधुबनी बिहार को दिनांक 31.03.2019 तक के लिए नामित कर उन्हें उपेक्षित सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को अपराध सूचना पदाधिकारी को आवश्यक सहयोग करने का निदेश दिया गया है। अपराध सूचना पदाधिकारी के द्वारा नागरिकों के लिए अच्छे राष्ट्र निर्माण एवं सुरक्षित जीवन हेतु पुलिस द्वारा अपेक्षित सहयोग से अपराध, भ्रष्ट्राचार, बाल श्रम, बंधुआ मजदूर राष्ट्र विरोधी गतिविधि के साथ-साथ मानवाधिकार सुरक्षा,नागरिक अधिकार,उपभोक्ता अधिकार,महिला अधिकार,बाल अधिकार एवं सूचना का अधिकार के उत्थान के क्षेत्र में कार्य किया जाना हैं।
गुरुवार, 14 जून 2018

मधुबनी : अपराध सूचना पदाधिकारी की हुई नियुक्ति
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This

About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें