चीन में बाढ़, भूस्खलन के कारण 86 लोगों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 जुलाई 2018

चीन में बाढ़, भूस्खलन के कारण 86 लोगों की मौत

86-died-in-china-by-flood-land-slide
बीजिंग, 27 जुलाई, चीन में बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण कुल 86 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 2.3 करोड़ प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के प्रवक्ता झांग जियातुआन के हवाले से बताया कि बाढ़ से 54 लाख एकड़ की कृषि भूमि प्रभावित हुई है जबकि 30,000 घर नष्ट हो गए हैं। कम से कम 13 लोग गायब हैं। जल संसाधन और वित्त मंत्रालय ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए 25 करोड़ की धनराशि निश्चित की है। चीन के बड़े हिस्से, विशेष रूप से दक्षिणी क्षेत्र हर वर्ष गर्मी में भारी बारिश और तूफान से प्रभावित होते हैं, जिसके कारण कई जान-माल का भारी नुकसान होता है।

कोई टिप्पणी नहीं: