मधुबनी : बकरीद त्योहार 22/23 अगस्त को मनाये जाने की सूचना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 24 जुलाई 2018

मधुबनी : बकरीद त्योहार 22/23 अगस्त को मनाये जाने की सूचना

bakrid-will-be-on-22-23-july
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 24, जुलाई, इस वर्ष ईदुल-जोहा(बकरीद) त्योहार दिनांक 22/23 अगस्त को मनाये जाने की सूचना है। उक्त त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने हेतु बड़े पैमाने पर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति जिला स्तर से की जायेगी। यद्यपि जिले में प्राप्त सूचनानुसार उक्त त्योहार के अवसर पर किसी प्रकार की प्रतिकूल सूचना नहीं है,फिर भी उक्त त्योहार के अवसर पर कड़ी निगरानी एवं विशेष सतर्कता बरतने का निदेश जिला दंडाधिकारी,मधुबनी के द्वारा सभी पदाधिकारियों को दिया गया है। सभी पदाधिकारियों को ईदुल-जोहा(बकरीद) त्योहार के पूर्व ही शांति समिति का गठन कर उसे प्रभावी कारगर बनाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करने एवं थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निदेश दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: