पटना, 12 जुलाई, भोजपुरी फिल्मों की गायिका और असम की रहने वाली कल्पना पटवारी ने यहां गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना में आयोजित भाजपा के एक समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित कई नेताओं की मौजूदगी में कल्पना ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा की सदस्यता ग्रहण पर शाह ने उनका पार्टी में स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यो में लगी रहने वाली कल्पना पटवारी ने आईएएनएस से कहा कि उनका संबंध बिहार और असम राज्य से है। इन दोनों राज्यों में आज भाजपा की सरकारें हैं। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्रिया कलाप, उनकी नेतृत्व क्षमता और विजन ने मुझे राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया और आज मैं उनके साथ हूं।" उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर दो ही राजनीतिक दल हैं- कांग्रेस और भाजपा। पटवारी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस से बेहतर सामाजिक कार्य करती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता होने के नाते वह अपनी कला से भाजपा के हित में काम करेंगी। उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म जगत से मनोज तिवारी और रवि किशन दो बड़े दिग्गज पहले से ही भाजपा के सदस्य हैं। मनोज तिवारी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हैं। कल्पना पटवारी एक लोक गायिका हैं, जो मूलरूप से असम के बारपेटा की रहने वाली हैं। कल्पना भोजपुरी के अलावा कई भाषाओं में गाना गाती हैं। हालांकि, भोजपुरी भाषा उनके लिए प्राथमिकता है। अब तक उन्होंने 30 भाषाओं में गाना गा चुकी हैं। इसके अलावा कल्पना कई रियलटी शो में जज (निर्णायक) की भी भूमिका निभा चुकी है।
शुक्रवार, 13 जुलाई 2018
भोजपुरी गायिका कल्पना ने थामा भाजपा का 'कमल'
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें