मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 9 जुलाई, श्री मयंक वरवड़े,आयुक्त,दरभंगा, प्रमंडल दरभंगा के द्वारा सोमवार को डी.आर.डी.ए. स्थित उप विकास आयुक्त कक्ष में अभियान बसेरा के तहत दस भूमिहीन परिवारों के बीच पर्चा का वितरण किया गया। जिसमें रहिका के श्री हुकुमदेव मंडल, रमीना खातुन, श्रीमती सोमनी देवी,पंडौल,श्रीमती सीता देवी,पंडौल, श्री आरती देवी,राजनगर, श्रीमती कुकुलती देवी,राजनगर, श्री शिवचरण राम,झंझारपुर,श्री जुगेश्वर राम,झंझारपुर,श्रीमती सुंदरी देवी,बासोपट्टी, श्रीमती समतोलिया देवी,बासोपट्टी समेत कुल दस लोगों को पर्चा अद्यतन लगान जमा रसीद के साथ दिया गया। इसके साथ ही अंचल अधिकारियों द्वारा भी उप विकास आयुक्त कक्ष में रहिका के 22 बंदोवस्ती, पंडौल के 13 वासगीत,राजनगर के 28 बासगीत एवं 26 बंदोवस्ती,झंझारपुर-13 बासगीत एवं बासोपट्टी के 10 लोगों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया। कुल लगभग 86 लोगों को पर्चा दिया गया। इस अवसर पर श्री शीर्षत कपिल अशोक,जिला पदाधिकारी,मधुबनी, श्री चंद्रशेखर सिंह,जिला पदाधिकारी,दरभंगा,श्री चंद्रशेखर सिंह,जिला पदाधिकारी,समस्तीपुर,श्री दुर्गानंद झा,अपर समाहत्र्ता,मधुबनी, श्री अजय कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त,मधुबनी समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
सोमवार, 9 जुलाई 2018
मधुबनी : अभियान बसेरा के तहत दस भूमिहीन परिवारों को मिला पर्चा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें