विशेष : शेखर अस्तित्व ने किया हर मैदान फ़तह... - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 जुलाई 2018

विशेष : शेखर अस्तित्व ने किया हर मैदान फ़तह...

फ़िल्म संजू के गीतकार हैं, शेखर अस्तित्व, 3000 से ज्यादा गीत लिख चुके हैं। अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में भी अपना मुकाम हासिल किया है, 29 मेगा सीरियल्स में गीत लिखने का अनुभव, स्वस्थ भारत अभियान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं शेखर अस्तित्व
shekhar-astitw
संघर्ष भरे जीवन में खुद को कविता एवं गीत से जोड़े रखना आसान काम नहीं होता है। कुछ लोग ही ऐसे होते हैं जो अपने जीवन के संघर्षों को काब्य एवं गीत से जोड़ पाते हैं। शेखर अस्तित्व इसी संघर्ष का नाम है। जीवन के गीत का नाम है। यहीं कारण हैं की शेखर अस्तित्व संजय दत्त के जीवन के संघर्ष को महसूस कर पाए। समझ पाए। और एक ऐसी रचना रच डाली जो आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक का काम करेगी। फ़िल्म संजू में शेखर अस्तित्व के गीत का संजय दत्त की भूमिका निभा रहे रणवीर कपूर को जीवन के नकारात्मक भवर से निकलने में अहम भूमिका है। यह गीत ही नहीं है बल्कि ऊर्जा का पुंज है। अवसाद से बाहर निकालने का रामबाण है। शेखर के लिखे एक एक शब्द दवा का काम कर रहा है।  संजू में शेखर अस्तित्व के लिखे गीत के कुछ पंक्तियो को ध्यान से पढ़ने के बाद यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है की एक-एक शब्द कितने मजबूत हैं।

गीत की कुछ पंक्तियां
'घायल परिन्दा है तू, दिखला दे ज़िन्दा है तू !
बाकी है तुझमें हौसला !
तेरे जुनूँ के आगे, अम्बर पनाहें माँगे !
कर डाले तू जो फ़ैसला !
रूठी तकदीरें तो क्या ? टूटी शमशीरें तो क्या ?
टूटी शमशीरों से ही हो... 
कर हर मैदान फ़तेह..
कर हर मैदान फ़तेह..
कर हर मैदान फ़तेह.. रे बन्दया, हर मैदान फ़तेह !!'

वामनराव गजभिए एवं इंदुमती गजभिए के पुत्र शेखर अस्तित्व ने अपनी  पढ़ाई प्राथमिक शाला सरेखा एवं गवर्नमेंट स्कूल बालाघाट से की है। स्कूल जीवन से ही कविता लेखन एवं प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले शेखर ने  स्कूल, जिला, सम्भाग और प्रदेश स्तर पर गव्हर्नमेंट स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। विद्यार्थी जीवन से ही विभिन्न स्थानीय और राष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित हुई तो लेखन में और मन रम गया। और धीरे धीरे अखिल भारतीय मंचो से कविता पाठ करने लगे।  स्वस्थ भारत अभियान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शेखर अस्तित्व  विगत 15 वर्षों से मायानगरी मुम्बई में निरन्तर लेखन में सक्रिय शेखर अस्तित्व  रामायण, जय श्रीकृष्णा, मीरा, महावीर हनुमान, शनिदेव, बजरंगबली, साईबाबा, महादेव, पोरस, नव्या आदि 27 से ज्यादा मेगा सीरियल्स में  गीत लिख चुके हैं। अभी तक 3000 से ज्यादा गीत लिख चुके गीतकार शेखर अस्तित्व ने  फिल्म रॉकी हैण्डसम, इश्क क्लिक, माय फ्रेण्ड्स दुल्हनिया सहित अनेक फिल्मों एवं एलबम्स में भी गीत लिखे हैं। संजू के गीत ने उन्हें एक नई बुलंदी प्रदान की है।

कोई टिप्पणी नहीं: