बेगूसराय : उपसभापति चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 अगस्त 2018

बेगूसराय : उपसभापति चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

happiness-for-harivansh
बेगूसराय (अरुण कुमार) आज दिनांक 09-08-2018 को छात्र जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यालय में बधाई समारोह आयोजित किया गया । राजयसभा के उपसभापति पद के हुए उपचुनाव मे राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह के उपसभापति चुने जाने को लेकर कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर उमर पडी है । एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई । बधाई समारोह के उपरांत छात्र जद यू के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने कहा कि हरिवंश बाबू एक नामी पत्रकार रह चुके हैं । जिस प्रकार से गठबंधन दल के सांसद के द्वारा 125 समर्थन वोट देकर उन्हें राज्यसभा का उपसभापति चुना गया ये NDA के 2019  में मिलने वाली  एतिहासिक जीत की निशानी है । इन्होंने कांग्रेस के उपसभापति उम्मीदवार हरि प्रसाद को करारी शिकस्त दी है। वहां उपस्थित नगर अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि हरिवंश नारायण सिंह जी की जीत NDA की जीत है। इन्हे जीत दिलाने के लिए जनता दल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी को काफी मेहनत करनी पडी । आज दिन क्रान्ति दिवस के रूप जाना जाता है। हरिवंश बाबू उतरप्रदेश के बलिया जिले से आते है। समारोह मे जिला महासचिव प्रीति कुमारी, नगर सचिव राहुल देवा, आकाश कुमार, प्रेम कुमार, राज कुमार, शिवानी कुमारी, वर्षा कुमारी, जितेन्द्र कुमार,दीपान्शु कुमार, आदित्य राज,  रौशनी कुमार सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: