सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 09 अगस्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 अगस्त 2018

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 09 अगस्त

जिले में अब तक 638.3 मि.मी. औसत वर्षा 

sehore map
जिले में आज 9 अगस्त 2018 की प्रात: 8 बजे तक पिछले चौबीस घन्टों में 12.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसे मिलाकर 1 जून से अभी तक जिले में 638.3 मिलीमीटर औसत बारिश रिकार्ड की जा चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 483 मिमी औसत वर्षा आंकी गई थी। अधीक्षक, भू अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घन्टों में सीहोर में 13,   श्यामपुर में 20, आष्टा में 5, इछावर में 8, नसरुल्लागंज में 6, बुधनी में 22, रेहटी में 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक जिले में अभी तक सीहोर में 946.4, श्यामपुर में 595, आष्टा में 570 जावर में 467, इछावर में 676, नसरूल्लागंज में 409.2, बुधनी में 651 तथा रेहटी में 510.1 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इस अवधि में गत वर्ष सीहोर में 479, श्यामपुर में 456.5, आष्टा में 360, जावर में 363.2, इछावर में 500.2, नसरूल्लागंज में 535, बुधनी में 660 तथा रेहटी में 510.1 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी।

अमानक उर्वरक का विक्रय प्रतिबंधित

जांच में उर्वरक का नमूना अमानक पाए जाने पर उसके क्रय-विक्रय, भण्डारण और स्थानान्तरण को तत्काल प्रभाव से जिले में प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस सिलसिले में उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास पदेन अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।  जारी आदेशानुसार खरीफ वर्ष 2018 में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत अमित कृषि सेवा केन्द्र सीहोर से गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर एंड केमि. लिमि. द्वारा निर्मित उर्वरक NPK 12:32:16 का नमूना उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला इंदौर भेजा गया जिसके अमानक पाए जाने पर इसके क्रय-विक्रय, भण्डारण और स्थानान्तरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: