नई दिल्ली, 8 अगस्त, कांग्रेस सांसद बी.के. हरिप्रसाद को विपक्ष ने मंगलवार को राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रस नेता हरिप्रसाद का राज्यसभा में इस समय तीसरा कार्यकाल है। वह कर्नाटक से हैं और कांग्रेस के महासचिव रहे हैं। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि संयुक्त विपक्ष की तरफ से पांच नामांकन पत्रों के सेट भरे गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विपक्षी पार्टी के नेता नामांकन भरने के समय उपस्थित थे। शर्मा ने कहा, "हरिप्रसादजी एक वरिष्ठ सांसद हैं। संसद में उनका यह उनका तीसरा कार्यकाल है। पिछले कुछ दिनों के बैठक के बाद यह दलों का संयुक्त निर्णय है।"
गुरुवार, 9 अगस्त 2018
राज्यसभा उपसभापति चुनाव में कांग्रेस नेता हरिप्रसाद होंगे विपक्ष के उम्मीदवार
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें