आर्यावर्त डेस्क,बैंगलोर ,7 अगस्त, निजी हवाई सेवा प्रदाता कंपनी जेट एयरवेज ने अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन एवं सुविधा कटौती का फैसला बदल दिया है. प्राप्त सूचना के अनुसार जेट एयरलाइन्स के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने वेतन कटौती संबंधी फैसले से कॉर्पोरेट जगत में कंपनी की प्रतिष्ठा पर लगे बट्टे से उबरने और कर्मचारियों के हित में अपने पूर्व के फैसले में बदलाव किया है. हालाँकि उन्होंने कंपनी के स्थायित्व हेतु कर्मचारियों से भरपूर सहयोग की भी अपेक्षा जताई है. ज्ञातव्य है कि विगत कुछ दिनों से तमाम मीडिया व उद्यम जगत में जेट एयरवेज के खस्ता हाल होने,कंपनी बेचे जाने तथा कर्मचारियों की छंटनी व वेतन कटौती की ख़बरें चर्चा में थीं.
मंगलवार, 7 अगस्त 2018
जेट एयरवेज कर्मियों का वेतन कटौती निर्णय बदला ,खबर का असर
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें