मधुबनी : जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता हेतु आयोजन समिति की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

मधुबनी : जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता हेतु आयोजन समिति की बैठक

school-level-sports-meet-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 02, अगस्त, मधुबनी: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार, पटना के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता हेतु आयोजन समिति की बैठक गुरूवार को श्री शीर्षत कपिल अषोक,जिलाधिकारी, मधुबनी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार मधुबनी में आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2018-19 दिनांक 23,24,25 अगस्त 2018 को आयोजन किया जायेगा। जिसमें खेल विद्या बैडमिंटन नगर भवन,मधुबनी, फुटबाॅल मकसूदा खेल मैदान पंडौल तथा अन्य सभी खेल विधा यथा कुष्ती, कबड्डी,खो-खो, हैण्डबाॅल, कराटे, युथ, वाॅलीवाल, क्रिकेट,रणजी आदि उच्च विद्यालय, पंडौल में आयोजित की जायेगी। क्रिकेट अंडर-17 बालक वर्ग दिनांक 04.09.18 क्रिकेट अंडर-14 बालक वर्ग दिनांक 05.09.18 तथा क्रिकेट अंडर-19 दिनांक 06.09.18 को उच्च विद्यालय पंडौल में आयोजित होगी। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2018-19 के लिए खिलाड़ियों के निबंधन का विस्तार दिनांक 19.08.18 संध्या 5ः00 बजे तक कर  दिया गया है। इस अवधि के तहत किसी भी विद्यालय का निबंधन अगर नहीं हेाता है, तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा षारिरिक षिक्षक की होगी।  बैठक में श्री अमरनाथ झा,सिविल सर्जन,मधुबनी, श्री रामकुमार, जिला षिक्षा पदाधिकारी,मधुबनी, श्री विजय कुमार पंडित,उपाधीक्षक,षारीरिक षिक्षा,मधुबनी, समेत सचिव जिला कबड्डी संघ, जिला क्रिकेट संघ, जिला टेबुल संघ, जिला युथ संघ, जिला कराटे संघ, जिला बैंडमिंटन संघ, जिला फुटबाॅल आदि संघो के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: