मधुबनी : ABVP झंझारपुर ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 सितंबर 2018

मधुबनी : ABVP झंझारपुर ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन


मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 16 सितम्बर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई झंझारपुर के द्वारा अपनी सात सुत्री मांगॊ को लेकर  जनता कॉलेज गेट पर बिहार सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी कि गयी उसके बाद मुख्यमंत्री नितिश कुमार का पुतला फूँका गया उसके बाद प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गितेश झा ने कहा कि सरकार और प्रशासन भ्रष्ट हो चुकी है और उन्होने कहा कि झंझारपुर को अविलम्ब जिला  बनाया जाय जब झंझारपुर को जिला बनाने कि सभी औपचारिकता हो गयी है तो किन कारणॊ से अभी तक घोषणा नहीं हो पायी,अगर झंझारपुर को अविलम्ब जिला नहीं बनाया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  उग्र आंदोलन करेगी | इस मौके पर परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सद्स्य चेकितान कौंडिन्य, पुर्व नगर अध्यक्ष शंकर कुमार झा, नगर मंत्री हिमकर कौंडिन्य, नगर सह मंत्री रंजन बर्नवाल ,सोशल मीडिया प्रभारी विकास झा, संदीप झा, मुन्ना साह, जितेन्द्र शारदी, अमरेन्द्र झा, गोविन्द झा , शक्तिनाथ झा, सोनू कुमार आदि  लोग मौजुद थे

कोई टिप्पणी नहीं: