दुमका : मुकेश अग्रवाल बने लायन्स क्लब के अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 5 सितंबर 2018

दुमका : मुकेश अग्रवाल बने लायन्स क्लब के अध्यक्ष

mukesh-agrawal-lions-president
अमरेन्द्र सुमन (दुमका), लायंस क्लब दुमका संपप्र के  सत्र  2018 - 2019 के लिए नव निर्वाचित पदाधिकारियों  का चुनाव सम्पन्न    हुआ।  चुनाव पर्यवेक्षक  बिष्णु मेहरिया की  देखरेख में सम्पन हुए चुुना में व जिसमेें  मुकेश कुमार अग्रवाल  को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।   प्रदिप्तो मुखर्जी  को सचिव,  राकेश सिंघानिया कोो कोषाध्यक्ष, अमिता रक्षित को  उपाध्यक्ष,  उप सचिव - डॉ बबिता कुमारी अग्रवाल को उप सचिव, सुमिता मुखर्जी को उप कोषाध्यक्ष,  रमण कुमार वर्मा को जन सम्पर्क पदाधिकारी, मनोज कुमार घोष को एमडीसी चेयरमेन,  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को टेल ट्विस्टर व   अखिलेश कुमार सिन्हा को लायन टेमर बनाया गया। इस अवसर पर  नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि नये सत्र में लायंस नेत्र अस्पताल का उद्धघाटन कर नियमित रूप से गरीब व असहाय लोगों का निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन व अन्य उपचार किया जाएगा। सर्वसम्मति से अध्य्क्ष पद पर     उन्हें चुनने के लिये क्लब के सदस्यों को उन्होंने  धन्यवाद ज्ञापित किया। चुनाव में मुख्य रूप से संजीव कुमार, अंजनी शरण, स्वेत किरण एवं क्लब के अन्य सभी सदस्य मौजूद थे । लायन्स क्स्ल दुमका संपप्र के जन संपर्क पदााधिकारी रमण  कुमार  वर्मा ने उपरोक्त आशय की जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं: