बेगूसराय (अरुण कुमार) आज जनता दल यू का तीन प्रखंड में संवाद एवं समीक्षा बैठक आयोजित किया गया जिसमे नावकोढी,बखरी,गढ़पुरा सामिल हैं।इसकी अध्यक्षता क्रमशः केशरी नन्दन मिश्रा,अशोक राय,गजानन्द राय ने किया।जबकि संगठन प्रभारी विष्णुदेव मालाकार, सुनील चौधरी,रामशीष पोद्दार के उपस्थिति में बैठक सम्पन हुआ।इस बैठक को सम्बोधित करते हुई पूर्व विधान परिषद सह जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय ने कहा कि देश दुनियाँ में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश जी का बेदाग चेहरा है इनके नाम और काम के आधार पर बिहार में जदयू लोकसभा का चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार जी कभी भी भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता से समझौता नही करते हैं।फिर भी कुछ लोग राजनीतिक के तहद बिहार को बदनाम करने पर लगे है । इस अवसर पर पार्टी के राज्यपरिषद सदस्य रामनंदन पासवान प्रवक्ता अरुण महतों महासचिव मुकेश राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर संगठन को पुनर्गठित कर लिया जायेगा,जिसके लिए पंचायत स्तर पर प्रभारी बनाया गया। इस बैठक में प्रखंड कार्यकारिणी ,पदाधिकारी समेत पंचायत अध्यक्ष भी शामिल थे।
बुधवार, 5 सितंबर 2018
बेगूसराय : जदयू की बैठक में भूमिपाल राय ने कहा नीतीश जी का चेहरा साफ और बेदाग
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें