मप्र : बसपा की दूसरी सूची में 50 नाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018

मप्र : बसपा की दूसरी सूची में 50 नाम

50-names-in-bsp-second-list
भोपाल 26 अक्टूबर, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 50 और उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले जारी की गई पहली सूची में 22 उम्मीदवारों के नाम थे। इस तरह बसपा ने 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बसपा के प्रदेश कार्यालय द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार 50 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इस सूची को प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और प्रदेश प्रभारी राम अचल राजभर के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है। बसपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में अंबाह से सत्य प्रकाश, मुरैना से बलवीर सिंह दंडोतिया, सबलगढ़ से लाल सिंह केवट, जयसिंहनगर से विजय कोल, सुमावली से मानवेंद्र सिंह सिकरवार, मनगवां से शीला त्यागी, सिरमौर से राम गरीब कोल, गुन्नौर से जीवनलाल सिद्धार्थ, सिमरिया से पंकज सिंह पटेल, नेपानगर से अशोक माकरे, देवतालाब से सीमा जय वीर सिंह, जैतपुर से मोहदल सिंह पाव, मऊगंज से मृगेंद्र सिंह, त्योंथर से गीता राजमणि माझी, रैगांव से मुनिराज पटेल, रामपुर बघेलान से राम लखन सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है।


बसपा की इस सूची में अलीराजपुर से भादिया सिंह डाबर, चित्रकूट से राघवेंद्र सिंह पटवारी, टिमरनी से भागीरथ इवने, सतना से पुष्कर सिंह तोमर, करैरा से प्रागी लाल जाटव, अमरपाटन से छंगे लाल काल, बड़वानी से सुमेर सिंह बडोले, भिंड से संजीव सिंह कुशवाहा, झाबुआ से बालू सिंह निनामा, मेहगांव से कौशल तिवारी, कोलारस से अशोक शर्मा को मैदान में उतारा है।

इसी तरह अशोक नगर से बालष्ण महोबिया, शिवपुरी से इरशाद राइन, लखनादौन से जलसो उइके, पोहरी से कैलाश कुशवाहा, चंदला से पुष्पेंद्र अहिरवार, पथरिया से राम बाई अहिरवार, जबेरा से डेलन सिंह धुर्वे, चितरंगी से अशोक पैगाम, सिंगरौली से सुरेश सहवाग, देवसर से शिव शंकर प्रसाद साकेत, धोहनी से अवध प्रताप सिंह, बांधवगढ़ से शिव प्रसाद कोल, बहोरीबंद से गोविंद पटेल, ग्वालियर ग्रामीण से राम अवतार सिंह गुर्जर, डबरा से पीएस मंडेलिया, मानपुर से रेखा कोल, जबलपुर केंट से राजेश सिंह, पनागर से जवाहर अहिरवार, सिहोरा से बबीता गोटिया, बैरसिया से अनीता अहिरवार, श्योपुर से तुलसी नारायण मीणा और भैंस देही से नर्मदा बाई को बसपा ने मैदान में उतारने का फैसला लिया है। बसपा की यह दूसरी सूची है। इससे पहले जारी की गई सूची में 22 उम्मीदवारों के नाम थे। इस तरह पार्टी ने राज्य की 230 सीटों में से 72 विधानसभा क्ष्ेात्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। बसपा और कांग्रेस के बीच लंबे अरसे तक समझौते की बात चली, मगर सीटों की संख्या पर सहमति नहीं बन सकी। उसके बाद बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: