श्रीनगर 26 अक्टूबर, जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में पथराव के दौरान सर पर चोट लगने से जख्मी जवान का शुक्रवार को निधन हो गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने आईएएनएस को बताया कि सिपाही राजेंद्र सिंह त्वरित प्रतिक्रिया टीम का हिस्सा थे, जो सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) के दस्ते को गुरुवार को सुरक्षा मुहैया करा रही थी। प्रवक्ता ने कहा, "जब दस्ता अनंतनाग बाइपास से शाम छह बजे गुजर रहा था, कुछ युवकों ने वाहन पर पथराव किया। पत्थर राजेंद्र सिंह के सर पर लगा।" उन्हें प्राथमिक उपचार मुहैया कराया गया और सेना के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया। राजेंद्र सिंह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बेदाना गांव के रहने वाले थे। वह 2016 में सेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में माता-पिता हैं।
शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018
कश्मीर में घायल जवान का निधन
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें